खेलो झारखंड में देवघर का जलवा, कबड्डी और फुटबॉल में मधुपुर,सारवां, देवीपुर ने दिखाया दम
विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र के रूप में मिला सम्मान. | Prabhat Khabar Network
खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 के जिला स्तरीय मुकाबले संपन्न हुए. देवघर ने कबड्डी और फुटबॉल दोनों में बालक वर्ग में जीत हासिल की, जबकि बालिका वर्ग में भी टीमों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया. विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
देवघर : जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 के तहत शुक्रवार को कबड्डी व फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ आयोजन का समापन हुआ. आरमित्रा स्कूल मैदान व केकेएन स्टेडियम में प्रतियोगिताएं हुईं. अंतिम दिन जिले के सभी 10 प्रखंडों से अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया.
कबड्डी और फुटबॉल में देवघर विजेता
कबड्डी बालक वर्ग में देवघर की टीम विजेता व मधुपुर उपविजेता बनी. वहीं बालिका वर्ग कबड्डी में सारवा की टीम विजेता व देवघर की टीम उपविजेता रही. इधर फुटबॉल बालक वर्ग में देवघर की टीम विजेता व देवीपुर टीम उपविजेता बनी. फुटबॉल बालिका वर्ग में मधुपुर ने विजेता का खिताब जीता, जबकि देवघर की टीम उपविजेता रही.
विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
प्रतियोगिता के समापन पर परियोजना के फील्ड मैनेजर रामसागर सिंह व पुरस्कार वितरण समिति के सदस्यों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. खेल प्रतियोगिता के संचालन में विद्यालयों के टीम मैनेजर, प्रशिक्षक व जिले के शारीरिक शिक्षकों-मनीष कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, भईया शक्ति सिंह, रंजीत शर्मा, शेख मोहम्मद शाहिद, जेएस सिंह, अखिलेश राजभर, एसएम मौर्य, एनके वर्मा, निर्भय यादव, चंद्रेश यादव, निर्मलेन्दु गायन, अमित द्विवेदी, शिवनारायण दुबे, अजीत दास, मणिभूषण कुमार, राकेश रंजन, संतोष पटेल, हरिदास कुमार, राकेश कुमार, प्रवीण यादव, वीरेंद्र कुमार दे, बृजेश वर्मा, मस्तराम, पंकज कुमार सिंह, विक्रम सिंह, डॉ एसडी मिश्र, मयूरी गुप्ता, राकेश कुमार, पिंकी हेम्ब्रम, मंजू एक्का, सुमन कुजूर, बेबी मंडल, अंजना कुमारी, स्नेहा कुमारी आदि ने सहयोग किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए