‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के तहत छात्रों ने दिखाया खेल प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलती छात्रा | Prabhat Khabar Network

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के छात्रों के बीच लंबी कूद, ऊंची कूद, साइकिल रेस, दौड़ समेत कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्रों ने भाग लिया. वहीं, दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष खेल की व्यवस्था की गई थी, ताकि वे भी खेलकूद कार्यक्रम में भाग ले सकें. मौके पर बीपीओ शशिकांत एवं सीआरपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें सभी छात्रों ने भाग लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola