Live Updates

Shravani Mela 2023 LIVE: सावन की पहली सोमवारी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बाबा मंदिर में सीआरपीएफ तैनात

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक है बाबाधाम. इसे मनोकामना लिंग भी कहते हैं. कहते हैं कि यहां आकर भक्त जो मांगता है, भगवान भोलेनाथ उसे जरूर पूरी करते हैं. देवघर में हर साल श्रावणी मेला लगता है, जो एक माह तक चलता है. देश भर से लाखों श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने आते हैं. इस साल मलमास की वजह से श्रावण मेला दो माह का है. बाबाधाम की तरह दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर भी प्रसिद्ध है. देवघर आने वाले श्रद्धालु बासुकीनाथ जरूर जाते हैं. बासुकीनाथ को फौजदारी बाबा भी कहा जाता है. श्रावणी मेला 2023 से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में..

विज्ञापन

सावन की पहली सोमवारी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बाबा मंदिर में सीआरपीएफ तैनात

श्रावणी मेला-2023 की पहली सोमवारी के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. बाबा मंदिर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को तैनात कर दिया गया है. देवघर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है. कांवरियों के झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा से लेकर खिजुरिया, रूट लाइन और बाबा मंदिर सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. बाबाधाम आने वाले कांवरियों/श्रद्धालुओं को सुलभ और सुरक्षित जलार्पण करवाने को लेकर बाबा मंदिर में सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गयी है. लाइन में भक्तों को ज्यादा देर खड़ा न होना पड़े, इसके लिए टेल प्वाइंट पर विशेष निगरानी की हिदायत अफसरों को दी गयी है.

बोल बम से गूंज उठी बाबानगरी, गेरुआ रंग में रंगा देवघर

श्रावणी मेला 2023 की पहली सोमवारी की पूर्व संध्या पर बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर का माहौल भक्तिमय हो गया है. चारों ओर बाबा बैद्यनाथ की जय, हर हर महादेव, बोल बम गूंज रहा है. पूरा देवघर गेरुआ रंग में रंग गया है. श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किये गये हैं.

श्रावणी मेला की पहली सोमवारी से पहले अजगैबीनाथ में उमड़ा सैलाब

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की पहली सोमवारी की पूर्व संध्या पर रविवार को बाबा अजगैबीनाथ की नगरी सुल्तानगंज में कांवरियों की भारी भीड़ देखी गयी. डाकबम को डाक प्रमाणपत्र देने के लिए मेला में अधिकारी मुस्तैद थे. रविवार को 59 महिला व 3029 पुरुष (कुल 3088) डाक बम ने प्रमाण पत्र लिया और बाबाधाम को रवाना हुए. कई डाकबम ने कहा कि प्रमाण पत्र लेकर क्या करेंगे, जब बाबा मंदिर में कोई सुविधा ही नहीं मिलती. ऐसे डाकबम बिना प्रमाण पत्र लिये ही देवघर चल दिये.

सावन की पहली सोमवारी पर जल चढ़ाने देवघर चला कांवरियों का जत्था

सावन की पहली सोमवारी पर देवघर में बाबा बैजनाथ को जल चढ़ाने के लिए रविवार को सरायकेला से कांवरियों का एक जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. कांवरिया सुल्तानगंज से जल उठाकर सोमवार को देवघर बाबा मंदिर में जल चढ़ायेंगे. इसके बाद बासुकीनाथ पहुंचकर फौजदारी बाबा का जलाभिषेक करेंगे. दल में सरायकेला के अजय मिश्रा, राजेश राय, दिलीप राउत, सुभम राउत, सुनील प्रजापति, मदन ठाकुर, टिंकू डोगरा, रामचंद्र पासवान, आकाश, डिस्को एवं संदीप समेत 21 बम हैं.

Shravani Mela 2023 LIVE: सावन की पहली सोमवारी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बाबा मंदिर में सीआरपीएफ तैनात

बासुकीनाथ धाम में 40 हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक

बासुकीनाथ में आयोजित राजकीय श्रावणी मेला 2023 के छठे दिन रविवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में कांवरियों की भीड़ लगी. देर रात 2:20 बजे गर्भगृह का पट खोला गया, सरकारी पूजा के उपरांत 3:10 बजे बाबा फौजदारीनाथ पर श्रद्धालुओं ने जलार्पण करना शुरू किया. श्रद्धालु लगातार बाबा बासुकीनाथ को जलार्पण कर रहे हैं.

बैसाखी के सहारे सुल्तानगंज से बाबाधाम चले जमशेदपुर के सोनू बम

जमशेदपुर के सोनू कुमार महाराज सुल्तानगंज से कांवर लेकर बाबाधाम चले हैं. सोनू बम नि:शक्त हैं. उनके दोनों पैर स्वस्थ नहीं हैं. बावजूद इसके बाबा बैद्यनाथ की भक्ति के दम पर बाबाधाम चल पड़े हैं.

Shravani Mela 2023 LIVE: सावन की पहली सोमवारी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बाबा मंदिर में सीआरपीएफ तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola