Jharkhand Election 2024: देवघर में गरजे पीएम मोदी, कहा- झारखंड में रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा, भाषण की 10 बड़ी बातें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Nov 2024 5:36 PM
Jharkhand Election 2024
Jharkhand Election 2024: पीएम मोदी ने देवघर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मुद्दा है. उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि एनडीए की सरकार इनकी सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी.
Jharkhand Election 2024: देवघर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देवघर में झारखंड सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने विधानसभा चुनाव में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा को सबसे बड़ा और अहम मुद्दा बताया. उन्होंने विश्वास दिलाया कि एनडीए की सरकार इनकी सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के खिलाफ साजिश की जा रही है. इसकी पहचान बदलने की कोशिश की जा रही है. पीएम मोदी ने घुसपैठियों का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार घुसपैठियों को झारखंड में बसा रही है. ये आपके खेत और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. जानिए पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें.
पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
- पीएम मोदी ने अपने भाषण में झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है.
- पीएम मोदी ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस बाहर से आये घुसपैठियों को झारखंड का स्थायी निवासी बनाने के लिए हर गलत काम कर रही है.
- उन्होंने कहा कि इन घुसपैठियों के लिए रातों-रात पक्के कागज बनाए गए. आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया. उनकी जमीन भी हथिया ली गई.
- जेएमएम पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा की घुसपैठियों ने प्रदेश के लोगों का रोजगार छीन लिया. लेकिन, यहां की सरकार ने कोर्ट में घुसपैठ की घटना से ही इनकार कर दिया.
- पीएम मोदी ने कहा कि अपने दौरे में वो जहां भी गए हर जगह विदेशियों की घुसपैठ सबसे बड़ी चिंता रही.
- झारखंडी गौरव और झारखंड की पहचान यहीं आप सबकी ताकत रही है. अगर ये पहचान ही खत्म हो गई तो क्या होगा?
- पीएम मोदी ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गई है.
- एनडीए की सरकार बनी तो वो संथाल समेत झारखंड की रोटी-बेटी और माटी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी.
- कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की सामूहिक एकता को तोड़ना चाहती है- पीएम मोदी
- उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक हैं. राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि वह एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










