Deoghar News : दो माह बाद होनी थी बेटी के शादी, घर से जेवर समेत 20 लाख की चोरी

मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा गांव में खिड़की का ग्रिल उखाड़कर एक घर में चोर घुसे और 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली.
प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा गांव में खिड़की का ग्रिल उखाड़कर एक घर में चोर घुसे और 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. गृहस्वामी ने बेटी की शादी के लिए जेवरात व रुपये घर में रखे थे, जिसे चोर ले उड़े. इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति अशोक यादव ने थाने में घटना की शिकायत दी है. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया गया है कि रविवार की रात को खाना खाकर पति-पत्नी घर में सो रहे थे. इस दौरान देर रात में अज्ञात चोर एक कमरे की खिड़की में लगे ग्रिल को उखाड़कर घर के अंदर प्रवेश किये. इसके बाद कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर दो सौ ग्राम सोने के जेवरात, 750 ग्राम चांदी के जेवरात, एक लाख पंद्रह हजार रुपये,कांसा बर्तन दो सेट, जमीन के कागजात, आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि की चोरी कर ली. इस कीमत करीब 20 लाख रुपये बतायी गयी है. साथ ही पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि पहले भी दो बार उनके घर में चोरी हो चुकी है. आरोप लगाया कि मेरे गांव का दामाद जो रिखिया थाना क्षेत्र के नया चितकाठ गांव का रहनेवाला है, उन्होंने इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है. वह एक बार जेल भी गया है. दूसरी बार पंचायती के बाद छोड़ा गया था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं पीड़ित अशोक यादव की पत्नी ने बताया कि अप्रैल माह में बेटी की शादी करनी है. इसकी तैयारी को लेकर जेवर और पैसे का इंतजाम किये थे, जो चोर ले गये. अब बेटी की शादी कैसे करेंगे इसकी चिंता सता रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




