Deoghar News : जाह्नवी जस्मीन को मिला बेस्ट रिसर्चर व बेस्ट मॉडल ऑफ द ईयर का अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

टेलीविजन और कला साहित्य में योगदान के लिए देवघर की जाह्नवी जस्मीन को बेस्ट रिसर्चर व बेस्ट मॉडल ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : टेलीविजन और कला साहित्य में योगदान के लिए देवघर की जाह्नवी जस्मीन को बेस्ट रिसर्चर व बेस्ट मॉडल ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है. मुंबई में चेरिटेबल ट्रस्ट एवं पीयू प्रोडक्शन द्वारा आयोजित दादा साहब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2026 के तहत यह सम्मान दिया गया है. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिने स्टार मोनिका बेदी थीं. जाह्नवी अंग्रेजी से स्नातकोतर है. वर्तमान में रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी में शोध कार्य कर रही हैं. इनकी एक पुस्तक भी मैग्निफिसेंट लाइफ एंड ग्रेट आउटडोर्स नाम से प्रकाशित है. इनका कई रिसर्च पेपर भी प्रतिष्ठित शोध पत्रिका में प्रकाशित है. वर्ष 2025 में जाह्नवी को स्टार फॉरएवर प्रतियोगिता में मिसेज झारखंड के लिए चुना गया था. जाह्नवी ने यह पुरस्कार पाकर देवघर ही नहीं पूरे झारखंड बिहार का मान सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने मेहनत व अपने पति आलोक सिंह को दिया है, जो कि मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं. वह देवघर कॉलेज के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एसएन सिंह की पुत्री हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola