लगान वसूली में तेजी लायें राजस्व कर्मी : सीओ
Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 16 Jun 2025 11:02 PM
बैठक कर विवादित लंबित मामलों का निष्पादन करने का दिया निर्देश
सारठ बाजार. प्रखंड सभागार में सोमवार को अंचलाधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा ने अंचलकर्मियों संग एक बैठक की. इस दौरान विवादित लंबित जमीन संबंधित मामलों की जांच कर मामले के जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. वहीं, सीओ मुंडा ने भूमि लगान वसूली की समीक्षा करते हुए राजस्व कर्मचारियों को अधिक से अधिक राजस्व वसूली करने का निर्देश दिया. कहा कि बीते दिनों क्षेत्र में तूफान, वर्षा, वज्रपात व आगजनी जैसे आपदा से लोगों के हुए नुकसान को सूचीबद्ध करते हुए जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे पीड़ितों को समय पर उचित मुआवजा मिल सके. मौके अंचल निरीक्षक अक्षय सिन्हा, नाजिर फिलिप चौड़े, लिपिक ओमप्रकाश, राजस्व कर्मचारी रंजीत झा, इंजॉय होरो, त्रिलोचन पासवान, अमीन सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










