देवघर : छात्राओं को जेंडर आधारित हिंसा की दी गयी जानकारी

Updated at : 05 Dec 2023 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर : छात्राओं को जेंडर आधारित हिंसा की दी गयी जानकारी

हिंसा होने के समय कोई भी महिला या बालिका किनसे संपर्क कर सकती है आदि के बारे में उन्हें जानकारी दी गयी. यह आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार की ओर से किया गया.

विज्ञापन

देवघर जिले के सभी विद्यालयों में विद्यालय स्वास्थ्य आरोग्य दूतों द्वारा छात्रों के बीच जेंडर एवं शोषण/हिंसा पर आधारित माड्यूल पर जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया. बताया गया कि वर्तमान परिवेश में जेंडर आधारित हिंसा महिलाओं व बालिकाओं के साथ बडे़ पैमाने पर घर व बाहर में हो रही है. यह हिंसा कई प्रकार की हो सकती है. इसमें घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, यौन हिंसा, छेड़छाड़ व विभिन्न प्रकार के अपशब्द का इस्तेमाल कर परेशान करना शामिल है.


बालिकाओं को किया गया जागरूक

इन विषय व मुद्दों के बारे में बालिकाओं को जागरूक कर, स्वावलंबी व जानकार बनाने के लिए विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में भी जेंडर व उससे संबंधित भेदभाव व शोषण के विभिन्न प्रकार विषयों का समावेशन किया गया है, ताकि जेंडर समानता की परिकल्पना को सकारात्मक स्वरूप दिया जा सके. साथ ही हिंसा होने के समय कोई भी महिला या बालिका किनसे संपर्क कर सकती है आदि के बारे में उन्हें जानकारी दी गयी. यह आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार की ओर से किया गया.

Also Read: देवघर : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन, खेलकूद में दिव्यांग बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola