Deoghar News : चतरा डीसी के फर्जी फेसबुक आइडी से शिक्षक को झांसा देकर 79000 रुपये की ठगी

जिले के पालोजोरी कस्तूरबा स्कूल में कार्यरत शिक्षक सारठ थाना क्षेत्र के खैरबनी निवासी हरेश कुमार झा को चतरा डीसी के नाम के फर्जी फेसबुक आइडी के जरिये झांसा देकर 79000 रुपये की साइबर ठगी कर ली गयी.
वरीय संवाददाता, देवघर : जिले के पालोजोरी कस्तूरबा स्कूल में कार्यरत शिक्षक सारठ थाना क्षेत्र के खैरबनी निवासी हरेश कुमार झा को चतरा डीसी के नाम के फर्जी फेसबुक आइडी के जरिये झांसा देकर 79000 रुपये की साइबर ठगी कर ली गयी. घटना 15 जून की दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:35 बजे के बीच हुई. इस संबंध में पीड़ित शिक्षक ने देवघर साइबर थाने में मामले की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपी ने चतरा डीसी के नाम बने फर्जी फेसबुक आइडी से मैसेज कर बताया कि उनके दोस्त हजारीबाग में आर्मी के सीइओ थे, जिनका तबादला जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हो गया. वह सस्ती कीमत पर घरेलू सामान टीवी, फ्रीज, दो बैटरी, इनवर्टर, दीवान, वाशिंग मशीन, सोफा सेट, डायनिंग टेबल आदि मात्र 55000 रुपये में बेच रहे हैं. दोनों के बीच सोशल साइट पर चैटिंग होने के बाद अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल भी आया. इसके बाद प्रलोभन में फंसकर हरेश ने उसके द्वारा उपलब्ध कराये एकाउंट में 55000 रुपये ट्रांसफर कर दिये. उसके पते पर तीन घंटे में सारे सामान भेजने की बात कही गयी थी, लेकिन सामान नहीं आया तो कहा कि कहीं बीच में पकड़ा गया है, जिसे छुड़ाने में 24000 रुपये लगेंगे. यह राशि भी उसे ट्रांसफर कर दिया गया. बावजूद काफी समय बीतने पर उसके मोबाइल पर कॉल किया गया, जो बंद मिला. इसके बाद फेसबुूक खोलकर देखा, तो सारे चैटिंग मैसेज डिलिट मिले. इससे उसे ठगी की आशंका हुई और सोमवार सुबह में शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. मामले में साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की गयी है. हाइलाइट्स आर्मी ऑफिसर दोस्त का हो गया तबादला, सस्ते में दे रहे घरेलू सामान प्रलोभन में फंसकर ठगी के शिकार हो गये मास्टर साहब
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशीष कुंदन
आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










