जंगल में पेड़ से लटकती महिला का शव मिलने के मामले में हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated at : 19 Jul 2024 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
जंगल में पेड़ से लटकती महिला का शव मिलने के मामले में हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चितरा के बेदिया क्षेत्र में महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है. मृत महिला के पिता की शिकायत पर कार्रवाई हुई है. पति ने घरेलू विवाद में महिला की हत्या की.

विज्ञापन

चितरा. थाना क्षेत्र के करण बेदिया गांव के निकट जंगल में पेड़ की डाली से लटकती महिला की लाश मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृत महिला के पति को हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लाश को चितरा पुलिस ने गुरुवार को संदिग्ध हालात में बरामद किया था. मामले में मृत महिला करमी देवी ( 36 वर्ष ) के पिता ने पथरोल थाना क्षेत्र के ठेंगाडीह निवासी ठाकुर रवानी के लिखित आवेदन पर चितरा थाना में हत्या से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को ही पुलिस ने छापेमारी कर नामजद आरोपी पति अक्लेश्वर रवानी उर्फ अकलेश रवानी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया. साक्ष्य छुपाने की नियत से आरोपी पति ने पत्नी की लाश को पेड़ की डाली में लटकाया था. मृतका के पिता ठाकुर रवानी ने पुलिस को दिये आवेदन में जिक्र किया है कि उनके दामाद का किसी महिला से अवैध संबंध होने के कारण घर में कलह होता रहता था. वहीं इस विवाद में दामाद का उनकी बेटी के साथ बीच बीच में झगड़ा भी होता रहता था. बेटी ने कई बार उन्हें बताया था कि दामाद का विरोध करने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी. महिला के पिता का आरोप है कि घटना की रात को आरोपी दामाद शराब पीकर आया और उनकी बेटी से झगड़ा करने के बाद किसी बात पर जमकर पिटाई की थी, जिससे मौके पर ही उनकी बेटी की मौत हो गयी. साक्ष्य छिपाने की नियत से व आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी दामाद ने मृत महिला की लाश को रात में ही सुनसान स्थल पर स्थित एक पेड़ की डाली से लटका दिया था. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध खुद स्वीकार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola