डायरी इंचार्ज को दी गयी विदाई
Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 26 Apr 2025 11:12 PM
विदाई समारोह का आयोजन कर मेधा डायरी के हब इंचार्ज को दी गयी विदाई
सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपीबांध स्थित मेधा डेयरी प्लांट में शनिवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और मेधा डायरी के कर्मियों ने हब इंचार्ज मिलन मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मेधा डेयरी में कार्यरत कर्मियों ने भी मिलन मिश्रा को बुके व बाबा बैद्यनाथ की तस्वीर देकर सम्मानित किया. इस दौरान मिलन मिश्रा ने भावुक होकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कर्मियों को दूध उत्पादक निरंतर वृद्धि करने व उपभोक्ता को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए उन्हें सम्मान देते हुए कार्य करने की सलाह दी. पूर्व मंत्री ने उनके कार्यकाल की सराहना किया और अधिकारियों को उनसे सीख लेने की सलाह दी. विदित हो कि हब इंचार्ज मिलन मिश्रा का स्थानांतरण मध्यप्रदेश के भोपाल हो गया है. मिलन मिश्रा देवघर जिला में आठ वर्ष मेधा डायरी में हब इंचार्ज के पद पर कार्यरत रहे. मौके पर हब इंचार्ज गुंजन कुमार, अनूप कुमार, कौशल, पंकज कुमार, नित्यानंद, किसान नीलेश कुमार राय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










