ePaper

हेल्थ काउंसेलिंग : पांव में सुजन, पेशाब में खून व झाग आना किडनी की बीमारी के लक्षण : डॉ अभिनव

Updated at : 19 Jun 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
हेल्थ काउंसेलिंग : पांव में सुजन, पेशाब में खून व झाग आना किडनी की बीमारी के लक्षण : डॉ अभिनव

भागदौड़ भरी जिंदगी और जागरुकता की कमी के कारण लोग किडनी से जुड़े शुरुआती लक्षणों को लोग नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे बाद में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है. यह बातें किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव कुमार ने कही.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : भागदौड़ भरी जिंदगी और जागरुकता की कमी के कारण लोग किडनी से जुड़े शुरुआती लक्षणों को लोग नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे बाद में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है. यह बातें किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव कुमार ने गुरुवार को प्रभात खबर की ओर से आयोजित हेल्थ काउंसलिंग: टॉक टू डॉक्टर कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा कि पांव में सूजन, पेशाब में झाग या खून आना, बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेना जैसी बातें किडनी रोग का कारण बन सकती हैं. ऐसे में समय पर जांच और सावधानी ही बचाव का सबसे बेहतर उपाय है.

उन्होंने कहा कि शुगर व बीपी के मरीजों में किडनी से संबंधित बीमारी होने की संभावना अधिक हो जाती है, इसलिए वैसे शुगर व बीपी के मरीजों को बीपी और शुगर को कंट्रोल में रखना जरूरी है. उन्हाेंने कहा कि ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस भी किडनी रोग हैं, इससे बचाव के लिए हमें इसके लक्षण गुलाबी या कोला रंग का पेशाब होना, अधिक प्रोटीन के कारण झागदार पेशाब व चेहरे, हाथ, पैर और पेट में सूजन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. साथ ही कहा कि ऑटो इम्युन के कारण भी किडनी की बीमारी होती है. उन्होंने कहा कि किडनी की बीमारी के लक्षण दिखे, तो चिकित्सीय इलाज करायें. किडनी खराब होना कष्टदायी होता है. इसके अलावा भी उन्होंने कई जानकारी दी. हेल्थ काउंसेलिंग के दौरान दर्जनों पाठकों ने फोन पर चिकित्सक से परामर्श लिये.

लोगों के सवाल व डॉक्टर के परामर्श

सवाल : शुगर के कारण किडनी खराब हो सकता है क्या.

जेसी शर्मा, गोड्डा

जवाब : शुगर को कंट्रोल रखें. साथ ही ध्यान रखें कि पेशाब के साथ प्रोटिन नहीं आये. पेशाब के साथ प्रोटिन आने से किडनी की बीमारी हो सकती है.

सवाल : 10 साल पहले बांयीं किडनी में पथरी थी, जिसे निकलवा दिया था, फिर से दायीं किडनी में हो गया है. 14.2 एमएम का है. क्या ऑपरेशन कराना होगा.

माधेन्त राणा, देवघरजवाब: आपको यदि लगातार पथरी हो रही है तो फैमिली हिस्ट्री देखना होगा. आपका पथरी काफी बड़ा है, इसलिए ऑपरेशन कराकर निकलवा लें.

सवाल : मार्च में पेशाब के रास्ते खून आया था. जांच कराने पर किडनी में पथरी बताया था क्या करें.

सुभाष सिंह, देवघरजवाब: यदि किडनी का आकार छोटा है तो इंतजार कर सकते हैं. यदि बड़ा है तो उसे ऑपरेशन करा कर निकलवा लें.

सवाल : पेशाब से काफी अधिक झाग आता है, क्या किडनी में दिक्कत तो नहीं है.

अजय कुमार, देवघरजवाब : पेशाब से प्रोटिन आ रहा है, तो किसी किडनी रोग विशेषज्ञ से मिल कर इलाज करायें. शरीर में सुजन होने शुरू हो जायेंगे, तो किडनी के साथ हार्ट पर भी असर होता है.

सवाल :किडनी की परेशानी है कैसे समझें.

रामानंद सिंह, देवघर

जवाब: पैर में सूजन होना, पेशाब से खून आना अधिक झाग आना, बार- बार पेशाब आना और कम पेशाब आना आदि लक्षण दिखने से परेशानी हो सकती है. किडनी की जांच के लिए यूरिन की रूटीन जांच करायें और केएफटी करा कर चिकित्सक से संपर्क करें.

सवाल: मेरी उम्र करीब 62 साल है, मेरा फेटी लीवर ग्रेड वन है क्या करें.

यूएन भगत, देवघर

जवाब: शराब का सेवन नहीं करें. तेल मसाला कम उपयोग करें. फिजिकल एक्टिविटी बढ़ायें, कुछ दिनों में ठीक हो जायेगा.

सवाल: मेरा सात साल का बेटा है, पेशाब में जलन देता है.

सार्थक कुमार, सारवां

जवाब: अल्ट्रासाउंड करा कर देखना होगा क्या कारण है. किसी नेफ्रोलॉजी या यूरोलॉजी से संपर्क करें.

सवाल: पेट के दाहिने तरफ दर्द करता है.

संतोष कुमार, मोहनपुर जवाब: अल्ट्रासाउंड करा कर देखना होगा, तभी पता चलेगा. शराब का सेवन नहीं करें. दाहिने तरफ दर्द पथरी के कारण भी हो सकता है.

सवाल: कमर के पीछे दर्द रहता है. शुगर नहीं है. क्या कारण है.

संजय प्रसाद यादव, देवीपुर

जवाब: अल्ट्रासाउंड करा कर देखना होगा, क्या कारण है. कभी- कभी प्रोटेस्ट के कारण भी होता है. प्रोटेस्ट भी जांच कराना होगा.

सवाल: मेरे पिता का क्रिटनिंग बढ़ा हुआ है, क्या किडनी की समस्या हो सकती है.

नवीन कुमार शर्मा, दुमका

जवाब: पुरानी बीमारी है तो चिकित्सक से संपर्क कर इलाज करायें, बाद में गंभीर हो सकता है.

हाइलाइट्स

प्रभात खबर की टॉक टू डॉक्टर कार्यक्रम में किडनी रोग विशेषज्ञ ने दिये परामर्श

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV RANJAN

लेखक के बारे में

By RAJIV RANJAN

RAJIV RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola