अल्लाह ताला जिसे बुलाते हैं वही हज में जाते हैं : मंत्री

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
अल्लाह ताला जिसे बुलाते हैं वही हज में जाते हैं : मंत्री

मधुपुर नगर परिषद परिसर में हज यात्रियों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

मधुपुर. नगर परिषद परिसर में रविवार को हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि अल्लाह ताला जिसे बुलाते हैं वही हज के लिए जा पाते हैं. उन्होंने कहा कि गरीब हो या अमीर जिसे अल्लाह चाहते हैं वही वहां पहुंच पाते हैं. मंत्री ने कहा कि पहले हज पर जाना आसान था अब नियम सख्त हो रहा है. उन्होंने कहा कि वहां कोई फिजूल खर्ची नहीं करें, गरीब को मदद करके जाये. वहां जाकर ज्यादा घबराना नहीं है. कहा कि आप तंदुरूस्त है कि नहीं, आने वाले दिनों में उम्र का भी प्रतिबंध लग सकता है. इसलिए जो जाने लायक हैं वह जरूर हज पर जाये. वहां अगर तकलीफ हो तो मान कर चले कि अल्लाह की ओर से तकलीफ मिल रही है. कहा कि वहां हंगामा नहीं करें. रांची से हज यात्रियों का उड़ान हो इसके लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. रांची से यात्रियों की संख्या कम होने के कारण उड़ान नहीं मिल पा रही है. मंत्री ने कहा कि पहले 2600 से 2800 यात्रियों की संख्या होती थी. अब घटकर 13-14 सौ हज यात्री हो गये है. कहा कि हज पर जाने के लिए आगामी 19 से 21 अप्रैल में कोलकाता का शेड्यूल आया है. वहां वे भी रहेंगे. सरकार की ओर से सारा इंतजाम किया जाता है. बताते चले कि प्रशिक्षण में देवघर, जामताड़ा और दुमका के 58 हज यात्री शामिल हुए. जिसमें देवघर से 29 जामताड़ा से 16 और दुमका से 13 हज यात्री शामिल है. प्रशिक्षकों ने व्यवस्था, स्वास्थ्य समेत अन्य आवश्यक विषयों का प्रशिक्षण दिया. बतौर प्रशिक्षक अब्दुल मोईद कासमी, मौलाना कुतुबुर रहमान, हबीबुल्लाह फैजी, मौलाना यासीन फैजी, मो. सोहेल अख्तर आदि थे. शिविर का सफल व्यवस्था संचालन तनवीरूल हसन, मो अब्दुल रशीद, हाफिज खुर्शीद आलम, हाजी अल्ताफ हुसैन, अल्ताफ हुसैन, मो राजा, समीर, शाहिद, आलमगीर आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर नगर परिषद परिसर में हज यात्रियों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola