महिला के गले से सोने की चेन छिनतई

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन पुल के बगल में स्थित गली में एक महिला के गले से सोने की चेन छिनतई बाइक सवार दो बदमाशों ने कर ली.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन पुल के बगल में स्थित गली में एक महिला के गले से सोने की चेन छिनतई बाइक सवार दो बदमाशों ने कर ली. घटना के बाद बंपास टाउन पुल के समीप गली में स्थित माहेश्वरी भवन में रहने वाले पीड़िता के पुत्र गोविंद कुमार शिकायत देने नगर थाना पहुंचा. उसने बताया कि करीब आठ बजे सुबह उसकी मां के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छिनतई कर ली. इसके बाद बदमाश तेज गति में आगे की तरफ भाग निकले. गोविंद के अनुसार, उसकी मां के गले से शोभा भवन के समीप बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीना. जब तक उसकी मां कुछ समझ पाती, तब तक बाइक सवार बदमाश तेज गति में फरार हो गये. गोविंद के अनुसार, घटनास्थल के आसपास एक-दो घरों में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं. सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर बदमाशों का कुछ सुराग मिल सकता है. मामले में उसने बदमाशों की पहचान कर पुलिस से कार्रवाई का आग्रह किया है. ————————- – नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन पुल के बगल गली में हुई घटना – बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola