पालोजोरी : परीक्षार्थियों को मिलेगी नि: शुल्क बस की सुविधा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के परीक्षार्थियों को मधुपुर परीक्षा केंद्र जाने के लिए निः शुल्क बस की व्यवस्था की

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी ; पालोजोरी के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले इंटर के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र मधुपुर के विभिन्न स्कूलों में बनाया गया है. पालोजोरी के छात्र-छात्राओं को इंटर की परीक्षा देने के लिए पालोजोरी से लगभग 50-55 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी. साथ ही यातायात के लिए बेहतर सुविधा नहीं होने कारण छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र पहुंचने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए कुचुवासोली मुखिया कुमार राजीव रंजन उर्फ निवास मंडल ने सराहनीय पहल करते हुए पालोजोरी से निःशुल्क वाहन की सुविधा उपलब्ध करायी है. इस संबंध में मुखिया कुमार राजीव रंजन ने बताया कि जिस भी छात्र-छात्रा को मधुपुर परीक्षा सेंटर मधुपुर जाने आने की सुविधा नहीं है वे 7295906929 पर संपर्क करें और वाहन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. मंगलवार को 12 बजे पालोजोरी महावीर चौक से मधुपुर के लिए बस खुली. वहीं, बुधवार को यह बस चितरा मोड़ से 11 बजे पूर्वाह्न में खागा पंचायत भवन के पास 11:15 बजे, असना मोड़ 11:25 बजे, पालोजोरी महावीर चौक से 12 बजे, बदियामोड़ 12ः 20 बजे व सारठ चौक से 12ः 45 बजे चांदनी बस खुलेगी. मंगलवार को विभिन्न पंचायत के मुखिया ने इस बस को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया. मुखिया के इस पहल का सभी ने सराहना किया है. वहीं, परीक्षार्थियों के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराने से सुविधा विहीन छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी. हाइलार्ट्स : इंटर परीक्षार्थियों के लिए कचुवासोली मुखिया की सराहनीय पहल प्रखंड क्षेत्र के परीक्षार्थियों को मधुपुर परीक्षा केंद्र जाने के लिए निः शुल्क बस की व्यवस्था की

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola