Deoghar news : बादल पत्रलेख और उसके परिजनों से मिले पूर्व स्पीकर, जतायी शोक संवेदना

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : बादल पत्रलेख और उसके परिजनों से मिले पूर्व स्पीकर, जतायी शोक संवेदना

पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पिता के निधन के बाद शोक संवेदना जताने वाले का सिलसिला जारी है. इस क्रम में पूर्व स्पीकर शंशाक शेखर भोक्ता ने बादल और उसके परिजनों से मिलकर शोक जताया.

विज्ञापन

सारवां / सारठ . पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पिता हरिशंकर पत्रलेख के निधन हो जाने के बाद पूर्व कृषि मंत्री को सांत्वना देने का सिलसिला लगातार जारी है. इस क्रम में मंगलवार को झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता बादल पत्रलेख के पैतृक गांव कुशमाहा पहुंचे और उनसे मुलाकात कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी. कहा कि हरिशंकर बाबू अच्छे मित्र के साथ जनसेवक थे. पूर्व स्पीकर ने दिवंगत पत्रलेख के फ़ोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि पटना में पढ़ाई के दौरान पत्रलेख दो साल जूनियर थे. कांग्रेस में 1980 से 1990 तक साथ सक्रिय रहकर हमलोगों ने काम किया, देवघर जिला में कांग्रेस की बैठकों में बेबाक राय रखने के लिए वह जाने जाते थे. उनके अचानक गुजर जाने से मर्माहत हूं. मौके पर उन्होंने बादल और उसके भाई विक्रम से ढाढ़स बंधाया. इस दौरान भाजपा नेता संजयानंद झा, जदयू के उदय शंकर खवाडे के अलावा सत्यनारायण यादव, धनंजय खवाड़े आदि ने भी पूर्व मंत्री से मिलकर शोक जताया. वहीं भाजपा के पूर्व विधायक नारायण दास, सागर झा ने भी उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना जतायी. इस दौरान शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार राय ने बादल पत्रलेख से मिलकर शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निरंजन कुमार

लेखक के बारे में

By निरंजन कुमार

निरंजन कुमार प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. शंकरपुर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola