ePaper

Deoghar news : भागवत कथा को लेकर फाड़ासिमल में निकाली भव्य कलश यात्रा

Updated at : 18 Nov 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : भागवत कथा को लेकर फाड़ासिमल में निकाली भव्य कलश यात्रा

पालोजोरी के फ़ाड़ासिमल स्थित शनि मंदिर परिसर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ की शुरूआत हुई. कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं व लोगों के साथ पूर्व मंत्री रणधीर सिंह भी शामिल हुए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी. पालोजोरी के फ़ाड़ासिमल स्थित शनि मंदिर परिसर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ की शुरूआत हुई. मंगलवार को निकाली गयी इस कलश यात्रा में क्षेत्र की 1001 कन्याओं व महिलाओं ने हिस्सा लिया. गाजे बाजे के साथ निकाली गयी इस कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु सबसे पहले शनिमंदिर से कलश लेकर मुक्तिधाम छठ घाट पहुंचे, जहां विधि विधान के साथ घाट पूजन कर कलश में जल भरकर कलश यात्रा शुरू हुई. कलश यात्रा बाजार का भ्रमण करते हुए भागवत कथा स्थल पहुंची, जहां पूरे विधि विधान के साथ कलश को स्थापित किया गया.

इसके बाद कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाओं की कमेटी ने भोजन कराया. कलश यात्रा में सारठ के पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह भी शामिल हुए. इस दौरान वह कथास्थल से घाट तक और पुनः कलश यात्रा के साथ कथा स्थल पर लौटे. कलश यात्रा में कथावाचक श्रीहित कुलदीप कृष्ण जी महाराज भी साथ चल रहे थे. कलश यात्रा के साथ निशान यात्रा भी निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. पूर्व मंत्री ने लोगों से कथा में शामिल होने का आग्रह किया.

सात दिनों तक चलेगा भागवत कथा

18 से 24 नवम्बर तक चलने वाले इस संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन फाड़ासिमल के समस्त ग्रामवासियों की ओर से किया जा रहा है. श्रीवृंदावन धाम से पधारे कथावाचक श्रीहित कुलदीप कृष्ण जी महाराज भागवत कथा का पाठ करेंगे. भागवत कथा के माध्यम से सृष्टि वर्णन, ध्रुव, भरत व प्रह्लाद चरित्र के साथ-साथ श्रीकृष्ण जन्मकथा, बाल कृष्ण लीला, गोवर्धन पूजा, उद्धव चरित्र, रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र वर्णन, सुखदेव विदाई वर्णन, व्यास पूजन व परीक्षित कथा का वाचन करेंगे.

पश्चिम बंगाल के ढोलकिया नें बांधा समां

पश्चिम बंगाल से आयीं महिला ढोलकियाओं की टीम ने अपने ढोल की धुन से समां बांध दिया. ढोल की ताल पर श्रद्धालुओं ने जमकर ठुमके लगाये. वहीं इस दल में शामिल कलाकार ने अपने सिर पर सात कलश रखकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. पूरा रास्ता कलश को बिना पकड़े उसने तय किया.

॰कलश यात्रा में पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने लिया हिस्सा

॰पश्चिम बंगाल के ढोलकिया की ताल पर जमकर थिरके श्रद्धालु

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UDAY KANT SINGH

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

UDAY KANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola