मधुपुर नप चुनाव के लिए स्क्रूटनी आज

नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
मधुपुर. नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुका है. गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. इसके अगले दिन शुक्रवार को नामांकन वापसी का समय निर्धारित है. सात फरवरी को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. इस बीच वार्डवार नगर परिषद के प्रत्याशी अभी से ही मोहल्ले व गलियों में समर्थकों के साथ जनसंपर्क में जुट गये है. जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी तेज होता जा रहा है. इस बार नगर अध्यक्ष का चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है. फिर भी पार्टी समर्थित उम्मीदवार की घोषणा से सरगर्मी व रोमांच बढ़ गयी है. हालांकि अभी तक सिर्फ भाजपा ने ही अध्यक्ष पद के लिए एक महिला प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. जबकि अन्य दलों ने अभी तक किसी को समर्थन देने की घोषणा नहीं किया है. अध्यक्ष पद के कई प्रत्याशी समर्थन पाने के लिए राजनीतिक दल के नेताओं के साथ चक्कर लगा रहे हैं. इस बीच विभिन्न वार्ड के प्रत्याशी भी राजनीतिक दलों के समर्थन प्राप्त करने के लिए अपने-अपने स्तर से जोड़ तोड़ में लगे हुए है. हाइलार्ट्स : नामांकन समाप्ति के बाद जोर पकड़ता जा रहा है जनसपंर्क अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




