रथ सामाजिक बुराई के विरुद्ध करेगा जागरूक

Published by : BALRAM Updated At : 02 Feb 2026 8:52 PM

विज्ञापन

मधुपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडल कार्यालय परिसर से सोमवार को बाल विवाह मुक्ति रथ को एसडीओ राजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जागरुकता रथ का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति लोगों को जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास को गंभीर रूप से प्रभावित करता है. बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी लोगों को दी. स्वयंसेवी संस्था आश्रय के सचिव ने कहा कि यह रथ अभियान बाल विवाह के साथ बाल तस्करी और बाल यौन शोषण के खिलाफ भी जागरुकता फैलाने का कार्य करेगा. कहा कि मुखिया, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका और पंचायत सेवक के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान, ऑडियो-वीडियो प्रचार तथा पोस्टर के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बताया कि 18 वर्ष से पहले बेटी की शादी और 21 वर्ष से पहले बेटे की शादी करना कानूनन अपराध है. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, अंचल पदाधिकारी यामुन रविदास, अंचल दंडाधिकारी विनय पांडेय, मधुपुर व सारठ के बीडीओ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, मारगोमुंडा एवं मधुपुर की महिला पर्यवेक्षिका के अलावा प्रफूल कुमार मंडल, रेखा देवी, मीना प्रवीण, मुस्कान प्रवीण, तमन्ना प्रवीण, आदर्श कुमार यादव, सुमन कुमारी, सविता देवी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजन एसडीओ ने बाल विवाह मुक्ति रथ को किया रवाना

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola