पर्यावरण दिवस पर निकाली गयी रैली

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर परिषद में कार्यरत पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा एक रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही चांदमारी में बने अपार्टमेंट परिसर में पौधरोपण किया गया. इस दौरान कर्मियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किये जाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया. मौके पर नगर प्रबंधक सुभाष हेंब्रम, सीएलटीसी राजेंद्र कुमार, सफाई सुपरवाइजर आनंद पासवान, भूपेंद्र कुमार भगत, संजय कुमार, अमरजीत पासवान, मो अशफाक, मो औरेंगजेब अंसारी, मो नवाज़, सदानंद राउत, मनीष राउत, मिथुन रवानी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola