श्रावणी मेला में बिजली व्यवस्था संभालने वाले 120 कर्मी सम्मानित, समर्पण को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

जीएम गिरिडीह को बाबा का मोमेंटो देकर सम्मानित करते कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने श्रावणी मेला के दौरान बेहतर बिजली व्यवस्था संभालने वाले 120 कर्मियों को सम्मानित किया. जीएम प्रतोष कुमार ने कर्मियों के समर्पण और कठिन मेहनत की सराहना की, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा मिली.

विज्ञापन

देवघर : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, देवघर के तत्वावधान में विद्युत विभाग परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. श्रावणी मेला के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दैनिक कर्मी, ऑफिस स्टॉफ, लेखापाल, संवेदक, बिजली मिस्त्री सहित करीब 120 कर्मियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सम्मान समारोह में जीएम गिरिडीह प्रतोष कुमार, जीएम दुमका राकेश प्रसाद, अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव एवं कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद ने कर्मियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया.

समन्वय से बेहतर रही बिजली व्यवस्था

मौके पर जीएम गिरिडीह प्रतोष कुमार ने कहा कि श्रावणी मेला में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं. पूरे मेला रूट में काफी भीड़ रहती है. ऐसे में विद्युत विभाग के सभी कर्मियों ने आपसी समन्वय के साथ बेहतर तरीके से बिजली व्यवस्था संभालने में सहयोग किया.

उन्होंने कहा कि कर्मियों के समर्पण और कठिन मेहनत के कारण मेला के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. बारिश के मौसम में वज्रपात के बाद भी कर्मी जोखिम भरे विद्युत कार्यों में जुटे रहे. एक माह के दौरान कहीं से भी बिजली व्यवस्था से संबंधित सूचना मिलने पर त्वरित गति से उसका समाधान किया गया. उन्होंने इसके लिए सभी कर्मियों का आभार जताया.

अधिकारियों को भी किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव एवं कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद ने गिरिडीह जीएम समेत अन्य अतिथियों को चादर ओढ़ाकर, बुके देकर और बाबा का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया.

मौके पर इएसइ गिरिडीह शकील अहमद, डीजीएम रेवेन्यू गिरिडीह सुधांशु शेखर, डीजीएम आइटी गिरिडीह मंगल मुर्मू, इइइ गोड्डा, इइइ गिरिडीह, इइइ सिविल, एइइ देवघर, एइइ जसीडीह, जेइ देवघर, एइइ गोड्डा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola