मारपीट व छिनतई का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
मारपीट व छिनतई का लगाया आरोप

सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडाकोली गांव का मामला

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडाकोली गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर ने युवक पर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाया. इस संबंध में दिवाकर मंडल ने थाना में शिकायत की है. उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को शादी समारोह से खाना खाकर वापस आ घर रहे थे. इसी बीच गांव के ही एक युवक ने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर मारपीट की और पॉकेट से पांच सौ निकाल लिया. इसके बाद किसी तरह भागकर अपना घर पहुंचा, तो पीछे से घर में घुसकर मारपीट करने लगा. इस देख कर बीच-बचाव के लिए मां आयी. उनके साथ भी मारपीट व अभद्र व्यवहार किया. वहीं, हो-हल्ला सुनकर गांव के लोगों ने जमा हुए और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ramakant Mishra

लेखक के बारे में

By Ramakant Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola