ePaper

छठ घाटों की साफ-सफाई में जुटे लोग

Updated at : 24 Oct 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों की साफ-सफाई में जुटे लोग

पालोजोरी में छठ को लेकर घाटों की साफ-सफाई में जुटे श्रद्धालु

विज्ञापन

पालोजोरी. नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शनिवार से शुरू हो रहा है. चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के इस महापर्व की गूंज चारों ओर होने लगी है. हर ओर छठ की गीत गुंजायमान है. शनिवार को छठ व्रती स्थानीय नदी, तालाब व जोरिया में स्नान कर पर्व की विधिवत शुरुआत करेंगी. इस वर्ष नहाय-खाय शनिवार को, खरना रविवार व सोमवार की संध्या को पहली अर्घ्य व मंगलवार को दूसरी अर्घ्य के साथ छठ व्रत का पारण होगा. छठ को लेकर घाटों की साफ-सफाई शुरू-छठ व्रत को लेकर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों में साफ-सफाई का कार्य तेजी से हो रहा है. श्रद्धालु अपने स्तर से जहां घाटों की सफाई में जुटे हैं. वहीं, विभिन्न छठ पूजा कमेटी द्वारा भी घाटों की सफाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस दौरान पालोजोरी के मुक्तिधाम छठ घाट में सबसे ज्यादा भीड़ जुटती है. वहीं, कड़रासाल, बेनीडीह, खागा, बरादाहा समेत अन्य गांवों में भी छठ पर्व को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. शुक्रवार को पालोजोरी के मुक्तिधाम छठ घाट की सफाई की गयी. साथ ही यहां छठ की तैयारी को लेकर लाइट व पंडाल बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है. कमेटी के सदस्य तैयारियों की निगरानी में जुटे हुए हैं. हाइलाइर्ट्स : नहाय-खाय के साथ आज से चार दिवसीय छह महापर्व शुरू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UDAY KANT SINGH

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

UDAY KANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola