Deoghar news : भजन संध्या में भक्ति गीतों की दी प्रस्तुति, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Updated at : 27 Feb 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : भजन संध्या में भक्ति गीतों की दी प्रस्तुति, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में भजन संध्या कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी, जिसमें कलाकारों ने नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा. चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि को लेकर राधे-राधे म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी, जिसमें एक से बढ़कर एक भजन सह झांकी की प्रस्तुति देखकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये. कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार राजेश भारद्वाज ने गणेश वंदना से की, साथ ही उन्होंने यह जीवन अनमोल रे जहर मत घोल रे समेत अन्य भजनों की प्रस्तुति की. वहीं देवघर की भजन गायिका रेनू खवाड़े झा ने आया बाबा का त्योहार आया शिवरात्रि का त्योहार… की शानदार प्रस्तुति दी, साथ ही रेनू खवाड़े झा व राजेश भारद्वाज ने बोलो सारे एक साथ जय जय बाबा वैद्यनाथ, पकड़ लो हाथ भोले का..बम-बम बोल रहा है काशी…. होली खेले मसाने में..,देवा हो देवा तुम से बड़ा है कौन…समेत अन्य भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम के बीच में झांकी भी पेश किये गये. इस मौके पर छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना भजन पर बाल कलाकारों ने नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया. इसके अलावा राधा यादव ने जेकर नाथ भोले नाथ वो अनाथ कैसे होयी, साथ ही गायिका राधा यादव व पूजा महतो ने भंग गुड़ बोला…राधे राधे जपा करो सहित दर्जनों मनमोहक भजनों की प्रस्तुति सभी भाव विभोर हो गये. बाल कलाकारों व अन्य ने कई भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसका सभी ने आनंद उठाया. मौके पर समिति के सदस्य सहित काफी संख्या में श्रोताओं ने भजनों का आनंद लिया. इसके अलावा गुरुवार को महाशिवरात्रि को लेकर यज्ञ मैदान में मेले का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola