बैद्यनाथ महोत्सव में पूजा चटर्जी ने परफॉर्मेंस से लगायी आग, इंडियन आइडल फेम की आवाज पर झूमा देवघर

Updated:
विज्ञापन

पूजा चटर्जी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Deoghar Baidyanath Mahotsav 2026: राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव-2026 के दूसरे दिन देवघर के केकेएन स्टेडियम में इंडियन आइडल फेम पूजा चटर्जी और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कलाकारों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

Deoghar Baidyanath Mahotsav 2026, देवघर (संजीत मंडल): देवघर में आयोजित राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव-2026 के दूसरे दिन भी मंगलवार को केकेएन स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. इंडियन आइडल के मंच से फेम पाने वाली सिंगर पूजा चटर्जी ने अपनी शानदार सिंगिंग से पूरा माहौल एनर्जेटिक और मजेदार बना दिया. मंच पर आते ही उन्होंने एक के बाद एक लोकप्रिय गीत पेश किये, जिससे दर्शक झूमने के लिए मजबूर हो गये. उनकी आवाज, आत्मविश्वास और जोश से भरी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में अलग ही ऊर्जा भर दी.

विज्ञापन

लोकल कलाकारों ने भी बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत लोकल कलाकारों के परफॉर्मेंस से हुई, जहां लोकल और नेशनल टैलेंट का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला. जितेंद्र मंडल और उनके समूह ने शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह से भर दिया. वहीं, शिवांगी शर्मा ने शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से अपनी लय और अभिव्यक्ति से दर्शकों का दिल जीत लिया. रेणु खवाड़े ने भी अपने गीतों के जरिये लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया.

Also Read: पूर्वी सिंहभूम: महिला को फेसबुक चलाना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने 20 हजार रुपये का लगाया चूना

कार्यक्रम में साफ दिखी सांस्कृतिक परंपरा की झलक

इसके अलावा स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों और स्वराभ्युदय संगीत गुरुकुल के विद्यार्थियों ने भी अपनी कला का शानदार नजारा पेश किया, जिनमें क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक साफ दिखाई दी. दूसरे दिन का आयोजन संगीत और नृत्य के शानदार मेल के रूप में यादगार बन गया.

Also Read: यूसिल नरवा पहाड़ विस्थापितों ने CM हेमंत से की मुलाकात, विधायक संजीव सरदार ने उठाई थी मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola