देवघर में ATS-पुलिस की कार्रवाई, US मेड पिस्टल के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
US मेड पिस्टल के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

Deoghar News: देवघर जिले में एटीएस झारखंड और देवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान US मेड पिस्टल समेत अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Deoghar News: झारखंड के देवघर जिले में बेहतर पुलिस रिसर्च का उदाहरण पेश करते हुए एटीएस झारखंड और देवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. 24 अप्रैल 2026 को देवघर नगर थाना कांड संख्या 170/26 के तहत की गई कार्रवाई में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजीत कुमार पांडेय उर्फ अजीत कुमार मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और सोनू कुमार सिंह शामिल हैं.

अवैध हथियारों के साथ संगठित अपराध का खुलासा

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी संगठित तरीके से अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे. एटीएस टीम ने रांची में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर देवघर पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की. पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे पैसे के लालच में गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं

छापेमारी में यूएसए पिस्टल और अन्य सामान बरामद

छापेमारी के दौरान अजीत पांडेय के घर से एक देसी पिस्टल (मेड इन यूएसए 99 अंकित), 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. वहीं पंकज कुमार सिंह के पास से एक देशी कट्टा और कंपनी का कीपैड फोन और सोनू कुमार सिंह के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया.  पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं. इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अभियान में रांची और देवघर पुलिस के पदाधिकारी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग

इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola