देवघर एम्स में 28 अगस्त से शुरू होंगी आयुर्वेद एवं होम्योपैथी ओपीडी सेवाएं, पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को मिलेगा बढ़ावा

Updated:
विज्ञापन

Deoghar AIIMS

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Deoghar AIIMS: एम्स देवघर में 28 अगस्त 2025 को आयुर्वेद एवं होम्योपैथी ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा. कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो (डॉ) सौरभ वार्ष्णेय गुरुवार को इसका उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहा कि इस पहल से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा. इसके लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा.

विज्ञापन

Deoghar AIIMS: देवघर-एम्स देवघर में 28 अगस्त 2025 को आयुर्वेद एवं होम्योपैथी ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा. इसका उद्घाटन एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो (डॉ) सौरभ वार्ष्णेय करेंगे. यह पहल पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने और मरीजों को वैकल्पिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

यहां करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन


आयुष चिकित्सा प्रणाली के तहत मरीजों को (रजिस्ट्रेशन) पंजीकरण की सुविधा काउंटर संख्या-11, डी-ब्लॉक, भूतल पर सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में 28 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? 29 और 30 अगस्त को भारी बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी

इस दिन होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी ओपीडी


आयुर्वेद ओपीडी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कक्ष संख्या-7 में जबकि होम्योपैथी ओपीडी मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को कक्ष संख्या-5 में संचालित होगी. एम्स प्रबंधन का कहना है कि इन सेवाओं से मरीजों को आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ पारंपरिक उपचार का भी लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 रुपए में कराएं फसल बीमा, 31 अगस्त है लास्ट डेट, किसानों के लिए वरदान है बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025: झारखंड में गणेश चतुर्थी का उल्लास, विघ्नहर्ता गणपति की आराधना कर रहे श्रद्धालु

ये भी पढ़ें: Crime News: झारखंड में पिता-पुत्री का रिश्ता कलंकित, अपनी ही नाबालिग बिटिया से दुष्कर्म करने वाला अरेस्ट

आपके शहर में

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola