Deoghar news : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

चितरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव के पास पेड़ से युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा. चितरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव से लगभग दो किमी दूर जोरिया किनारे खेत की मेढ़ से सटे एक नीम के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है. युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान ठाढ़ी निवासी 36 वर्षीय मोहन पंडित के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना प्रभारी विकास पासवान, एसआइ शीतलाल बारला और पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया के तहत पंचनामा तैयार किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया. घटनास्थल से मृतक की बाइक, हेलमेट, मोबाइल फोन और कुछ नकद रुपये भी बरामद किये गये है. वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी रीना देवी, माता चंपा देवी सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये. उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. मृतक की पत्नी ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ठाढ़ी पंचायत के पूर्व मुखिया, उनके भाई सहित अन्य लोगों ने साजिश के तहत उनके पति की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुखिया की ओर से पहले भी उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गयी थी. इधर खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी थी.

घटना वाले दिन पालोजोरी में रिश्तेदार के यहां गये थे मोहन पंडित

परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मोहन पंडित पालोजोरी के दुधानी गांव में एक रिश्तेदार के घर गए थे. वहां भोजन करने के बाद करीब तीन बजे घर लौटने की बात कहकर निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे. रविवार को उनका शव खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला. इस संबंध में थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जायेगी.

॰पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी॰चितरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव की घटना

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola