ePaper

जहां राम भक्ति, वहीं राष्ट्र भक्ति, देवघर में 108 फीट लंबी हनुमान प्रतिमा के भूमि पूजन समारोह में बोले दत्तात्रेय होसबाले

Updated at : 12 Apr 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Dattatreya Hosabale RSS in deoghar

श्री मंगलधाम में प्रदीप भैया जी महाराज के साथ दत्तात्रेस होसबाले. साथ में राज्यपाल संतोष गंगवार और सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी हैं. फोटो : प्रभात खबर

Dattatreya Hosabale in Deoghar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने देवघर में कहा कि जहां राम भक्ति होती है, वहीं राष्ट्र भक्ति होती है. वह देवघर के मंगलधाम में 108 फीट लंबी हनुमान की प्रतिमा के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने के लिए आये थे. इस अवसर पर उन्होंने प्रदीप भैया जी महाराज के कार्यों की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

Dattatreya Hosabale in Deoghar| हनुमान जयंती पर देवघर के त्रिकुट पहाड़ के पास मंगलधाम और 108 फीट लंबी हनुमान जी की प्रतिमा के भूमि पूजन में शामिल हुए मुख्य वक्ता आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राम की भक्ति के बिना राष्ट्र की भक्ति संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि राजनीति, सेवा व व्यापार हर काम में हनुमान जी की तरह हर क्षेत्र में व्यक्ति को काम करना चाहिए. हनुमान जी ने राम की भक्ति में लीन होकर सेवा का काम किया. राम की भक्ति करेंगे, तो राष्ट्र की भक्ति होगी. राष्ट्र भक्ति और राम की भक्ति में कोई अंतर नहीं है. राम की भक्ति के बिना राष्ट्र की भक्ति नहीं हो सकती है.

रामायण से प्रभावित ही हनुमान की प्रतिमा

उन्होंने कहा कि मनुष्य हनुमान जी की सेवा की प्रेरणा से राष्ट्र भक्ति के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए संकल्प ले सकता है. यही वजह है कि भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को भरत समान भाई का दर्जा दिया था. होसबले ने कहा कि त्रिकुट पहाड़ की इस जगह पर जनजातीय क्षेत्र में बनने वाली यह हनुमान जी की प्रतिमा रामायण से भी प्रभावित है.

भारत हमेशा से चिरंजीवी की धरती रही है – होसबाले

होसबाले ने कहा कि यह जनजातीय क्षेत्र सात्विक क्षेत्र है. लंका में युद्ध से पहले श्रीराम ने जनजातीय लोगों के बीच में जंगल-पहाड़ के सात्विक क्षेत्र में ही युद्ध की योजना बनायी थी. तभी सफलता पायी थी. होसबाले ने कहा कि भारत हमेशा से चिरंजीवी की धरती रही है. भारत कर्म भूमि और योग भूमि है. यहां समय-समय पर समाज के लिए तैयार रहने वाले महापुरुषों ने जन्म लिया है. पूर्वजों ने भारत को सिर्फ स्वाधीनता के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में विश्व शक्तिमान बनाने के लिए जन जागृति लायी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दत्तात्रेय होसबाले ने की प्रदीप भैया जी महाराज की तारीफ

उन्होंने कहा कि विश्व में अंधकार दूर करने के लिए भारत का एक-एक व्यक्ति अपने क्षेत्र में कार्य करके प्रेरणा दी है. भारत का भौतिक, आध्यात्मिक व नैतिक उन्नति दुनिया के सामने मॉडल बन रहा है. भारत अपने बल से आज विश्व के अंधकार को दूर करने के लिए उठ चुका है. होसबाले ने कहा कि कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के साथ उन्होंने विद्यार्थी परिषद में काम किया है. प्रदीप भैया में कुछ अलग करने की विशेषता शुरू से रही है. लिट्टीपाड़ा जैसे सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में उन्होंने सेवा का कार्य किया. उन्होंने गहरी संवेदना के कारण ही अपनी लंबी योजना बनायी और सेवा कार्य को विस्तार दिया.

समाज व देश को दिशा देता है संगठन – राज्यपाल

इससे पहले, त्रिकुट पहाड़ के समीप तीरनगर गांव में शनिवार को सेवा फाउंडेशन की ओर से मंगलधाम का निर्माण और 108 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया. मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्य वक्ता आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम और दिल्ली के उद्योगपति निखिल नंदा के अलावा प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप भैया महाराज की उपस्थिति में भूमि पूजन हुआ. राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि समाज व देश के लिए संगठन दिशा देने का काम करता है. संगठन के मार्गदर्शन में समाज व देश आगे बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है – गंगवार

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. वर्तमान में इनके विचारों को और मजबूती प्रदान करने की जरूरत है. आम लोगों के विचारों के लिए राज्य में गवर्नर हाउस का दरवाजा हमेशा खुला है. झारखंड सहित भारत के प्रगति के लिए अपने विचारों से मुझे अवगत करायें. निश्चित तौर पर आम लोगों के विचारों को ध्यान में रखकर काम किया जायेगा. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश आदि थे.

इसे भी पढ़ें

Viral Video: 200 रुपए के लिए चली गोली, CCTV में दिखे 15 हमलावर, 3 संदिग्ध से पूछताछ

Sarkari Naukri: IIT ISM में बहाल होंगे प्रोफेसर, मिनिमम सैलरी 1.59 लाख रुपए

हेमंत सोरेन सरकार में सीओ से सीएमओ तक खा रहे मेवा, बोले रघुवर दास

झारखंड में शुरू हुआ वक्फ कानून का विरोध, पूर्व मंत्री ने कहा- बिल वापस लो, और बढ़ेगा आंदोलन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola