सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों ने उठाया लुत्फ

Updated:
विज्ञापन

नेताजी सुभाष जागृति मंच के तत्वावधान में बिलासी में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया. इसमें बच्चाें ने बेहतरीन प्रस्तुत दी.

विज्ञापन

देवघर. नेताजी सुभाष जागृति मंच के तत्वावधान में बिलासी में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया. इसका उद्घाटन सूरज झा व रीता चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया. समारोह का आरंभ रवींद्र संगीत से किया गया. इसके बाद मुनमुन बासु व सोनाली घोष के निर्देशन में बच्चों ने नृत्य और गीत की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में चंद्रेश दास, शिवांश बोस, सृष्टि बोस, सुष्मिता साहू, अनुरुपा साह, सानवी पोद्दार, रुद्र चक्रवर्ती, शिवम शंकर, आकृति कुमारी, कुहू दास आदि ने भाग लिया. विश्वनाथ बनर्जी, समर विश्वास, सुभर्णिल चक्रवर्ती, सुष्मिता चक्रवर्ती, चंदन कुमार भार्गव, प्राची भारती ने रवींद्र संगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया. समारोह में उद्घोषक धनंजय खवाड़े थे, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार गुप्ता ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती, दीपू झा ,अभिजीत डे, बिशू राय, आशीष गुप्ता ,गौतम कर्मकार मनोज कुमर,रमा गोप, कल्पना दास, सरस्वती चक्रवर्ती आदि ने सक्रियता दिखाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola