मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक करेंगे परिषद के कार्यकर्ता
Updated at : 24 May 2024 7:27 PM (IST)
विज्ञापन

देवघर कॉलेज में अभाविप द्वारा मतदाता जागरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. झारखंड प्रांत के प्रांत सह मंत्री शुभम राय की उपस्थिति में परिषद गीत के साथ प्रांत खेल गतिविधि संयोजक गौरव राज ने विषय प्रवेश कराया.
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर:
देवघर कॉलेज में अभाविप द्वारा मतदाता जागरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. झारखंड प्रांत के प्रांत सह मंत्री शुभम राय की उपस्थिति में परिषद गीत के साथ प्रांत खेल गतिविधि संयोजक गौरव राज ने विषय प्रवेश कराया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. देश की सत्ता को मजबूत करने एवं देश विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने में परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण रही है. ज्यादा से ज्यादा मतदान को लेकर परिषद हर चुनाव में लोगों को जागरूक करने से लेकर मतदान दिलाने तक लगे रहते हैं. प्रदेश सह मंत्री ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान हो. इसका हम सबको प्रयास करना चाहिए. प्रदेश सह छात्र प्रमुख खुशी देव ने कहा कि अभाविप के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता जागरण अभियान चलायेंगे. विभाग संगठन मंत्री उपेंद्र कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत और स्थिर शासन व्यवस्था स्थापित करने के लिए मतदान महत्वपूर्ण है. बैठक का संचालन देवघर कॉलेज अध्यक्ष सौरभ सिंह राजपूत व धन्यवाद ज्ञापन भास्कर राय ने किया. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय राय, नगर मंत्री सानू सिंह, गौरव झा, सूरज चौधरी, अभिजीत सिंह, सौरभ, अंशु भारद्वाज, प्रियंका करमाकर, सुमन पांडे, स्वीटी कुमारी, रिया कुमारी, पुष्पा कुमारी, राखी कुमारी, अंजलि नरोने, निशांत कुमार, गगन कुमार, श्वेतांशु कश्यप, आयुष झा, अभिनव झा, ओम झा, सुजीत कुमार, चंदन कुमार, राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




