deoghar news : सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ बयानबाजी अनुचित : डॉली शर्मा

Published by : AMARNATH PODDAR Updated At : 21 Apr 2025 7:39 PM

विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा ने सोमवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा ने सोमवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की. मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्पर्श पूजा करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ. बाबा बैद्यनाथ से सुख, समृद्धि व अमन चैन की कामना की. डोली शर्मा ने गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर की गयी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट खिलाफ बयानबाजी पूरी तरह से अवमानना है. गोड्डा सांसद ने भाजपा के शीर्ष पद पर बैठे दो नेताओं के इशारे पर सुप्रीम कोर्ट खिलाफ बयान दिया है. इस बयान में पूरी तरह से भाजपा की सहमति है. एक चुने हुए सांसद द्वारा इस तरह से बयानबाजी करना अनुचित है. मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMARNATH PODDAR

लेखक के बारे में

By AMARNATH PODDAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola