पहले चरण की 43 सीटों पर हुए मतदान में 35 पर इंडिया गठबंधन आगे : गुलाम अहमद मीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पहले चरण के मतदान के बाद इंडिया गठबंधन के 35 सीटों पर बढ़त लेने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि वोटिंग से साफ हो गया है कि राज्य में गठबंधन की सरकार बन रही है.

विज्ञापन

सारवां . गठबंधन के नेताओं को कहना है कि झारखंड विधानसभा के लिए संपन्न हुए पहले चरण की 43 सीटों में इंडिया गठबंधन दल 35 सीटें बढ़त बना चुकी हैं. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सारवां में बातचीत के दौरान यह दावा किया. उन्होंने कहा कि तस्वीर साफ है कि राज्य की जनता ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का निर्णय लिया है. दूसरे चरण में भी यहां की जनता हमें बेहतरीन परिणाम देगी. एऩडीए पर चोट करते कहा उन्होंने कहा कि लोगों के पास ना ही नेता है, न ही विजन है और न ही काई एजेंडा और न कोई मुद्दा. भाजपा सिर्फ आधारहीन होकर झूठ और फरेब का भ्रमजाल फैला कर यहां की भोली भाली जनता को गुमराह कर सता हथियाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि लोगों से सावधान रहें. इस दौरान प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सारवां में इंडिया गठबंधन दलों के नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की और कई दिशा निर्देश भी दिये. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके कहने पर ही जरमुंडी विधानसभा से बादल पत्रलेख को प्रत्याशी बनाया गया है. अब उन लोगों के कंधे पर जिम्मेदारी है कि कार्यकर्ता बूथ जीते हम विधानसभा जीत जायेंगे. मौके पर सह प्रभारी बेला प्रसाद ने कहा कि गठबंधन दल के एक एक कार्यकर्ता विपक्षी के सौ पर भारी है. इस अवसर पर जिला 20सूत्री उपाध्यक्ष डा मुन्नम संजय, प्रो उदय प्रकाश, दिनेश कुमार मंडल, उपेंद्र राय, नेयाज अहमद,मो रियासत अंसारी, अर्जुन हाजरा, सत्येंद्र हाजरा, मुबारक अंसारी, दिवाकर पासवान, नरेश यादव,प्रमीला देवी, बसकी पंडित,रवि केसरी,डा अनुप ,दीपक झा ,नुनेष्वर मांझी आदि, राजद, झामुमो, कांग्रेस के कार्यकर्ता थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola