कांग्रेस नगर कमेटी ने विधानसभा क्षेत्र में चुनावी यात्रा, जनसभा व अन्य कार्यक्रमों को लेकर शुरू की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुपुर के भेड़वा में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारी को लेकर यात्रा, जनसभा और जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन करना है.

विज्ञापन

मधुपुर . शहर के भेड़वा स्थित एक निजी आवास में सोमवार को मधुपुर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर अध्यक्ष सैफ़ अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में नगर अध्यक्ष ने बताया कि रांची में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की उपस्थिति में सभी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी यात्रा, जनसभा, जनसंवाद कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है, जिसकी रूपरेखा प्रदेश स्तर पर तैयार किया जा रहा है. कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार अगस्त माह में ही इस कार्यक्रम की शुरुआत के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को आमंत्रण किया जायेगा. राहुल गांधी के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में यात्रा करेंगे. इसको लेकर पूरे प्रदेश में जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम को लेकर मधुपुर कांग्रेस नगर कमेटी भी तैयारी कर रही है. मौके पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी गोल्डी खान, नगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, महासचिव राजा, अभिनव जैकब, सचिव इमरान अंसारी, राजीव कुमार, सोहैल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola