रिखियापीठ में रासलीला का समापन, लठमार व फूलों की खेली होली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2024 9:15 PM
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रिखियापीठ में आयोजित दो दिवसीय श्री राधा-कृष्ण रासलीला उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया
संवाददाता, देवघर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रिखियापीठ में आयोजित दो दिवसीय श्री राधा-कृष्ण रासलीला उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया. स्वामी सत्संगी जी की उपस्थिति में वृंदावन के स्वामी दुष्यंत शर्मा व उनके आदर्श बाल कृष्ण रासलीला संस्थान के कलाकारों ने सुंदर कीर्तन व भजन के साथ रासलीला की प्रस्तुति दी. इस दौरान रंग-बिरंगे परिधान में श्री कृष्ण ने राधा व गोपियों के साथ रास रचाया. मनमोहक नृत्य के साथ बरसाने की होली खेली गयी. गोपियों ने लठमार व फूलों की होली खेली. दूसरे दिन भक्त होली व संगीत के बीच रिखियापीठ में बरसाने की अनुभूति कर रहे थे. कार्तिक पूर्णिमा की चांदनी रात में भक्त श्री राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन हो गये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










