जमीन के अभाव में चितरा कोलियरी में कोयले का उत्पादन लक्ष्य से चल से है पीछे : अभिकर्ता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2024 7:32 PM
एसपी माइंस चितरा कोलियरी में इन दिनों जमीन के अभाव में कोयला उत्पादन का लक्ष्य काफी पीछे चल रहा है. कोलियरी के अभिकर्ता ने कहा कि जमीन अधिग्रहण की प्रकिया में तेजी लायी जायेगी.
प्रतिनिधि, चितरा . एसपी माइंस चितरा कोलियरी इन दिनों जमीन के अभाव में निर्धारित कोयला उत्पादन के लक्ष्य से पीछे चल रहा है, जिससे कोलियरी प्रबंधन की परेशानी बढ़ गयी है. लक्ष्य के अनुरूप कोयला उत्पादन के लिए कोलियरी प्रबंधन और कोयला मजदूर दिन रात लगे हुेए है. वहीं दूसरी ओर चितरा कोलियरी को वित्त वर्ष 2024- 25 में 25 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य इसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया के द्वारा दिया गया है. कोलियरी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर माह तक चितरा कोलियरी प्रबंधन मात्र आठ लाख 70 हजार टन कोयले का ही उत्पादन कर पाया है, जो कोयला उत्पादन के लक्ष्य से काफी पीछे है. हालांकि कोलियरी प्रबंधन के पास अभी चार माह समय बाकी है. वर्तमान समय में कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोलियरी प्रबंधन रणनीति बनाकर काम रही है. इस संबंध में कोलियरी अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि जमीन के अभाव में हमलोग कोयला उत्पादन के लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं. अब तक लगभग आठ लाख 70 हजार टन कोयले का उत्पादन सफलता पूर्वक कर लिया गया है, साथ ही बताया कि कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोलियरी प्रबंधन की ओर से काफी प्रयास किया जा रहा है. वहीं कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जमीन अधिग्रहण कार्य में तेजी लाया जायेगा. कहा कि दमगढ़ा आउटसोर्सिंग कंपनी में भी काम शुरू करा दिया गया है. इस कंपनी में मशीनें बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है. जिससे कोयला उत्पादन कार्य में तेजी लाया जा सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










