चुन्ना सिंह की पहल लाई रंग, सारठ-पालोजोरी में बनेंगे 3 बड़े पुल; 4.68 करोड़ की निविदा जारी

Updated:
विज्ञापन

चुन्ना सिंह,सारठ विधायक | Prabhat Khabar Network

विधायक चुन्ना सिंह की पहल पर सारठ और पालोजोरी में तीन नए पुलों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन

सारठ : विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की पहल पर क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद अब योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, देवघर की ओर से तीनों पुलों के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गयी है. तीनों योजनाओं की कार्य पूर्ण अवधि 15 माह निर्धारित की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: सबसे पहले सिर्फ प्रभात खबर के पास दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की मेडिकल रिपोर्ट, क्या है मौत की वजह

पालोजोरी में दो पुलों के लिए निविदा जारी

जारी निविदा के अनुसार पालोजोरी प्रखंड की पंचायत महुआडाबर अंतर्गत आमगाछी-जोरिया में पुल निर्माण के लिए 1.35 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गयी है. वहीं पंचायत बसहा में जमुआ से तेलंगा रोड में पुल निर्माण, तेलंगा मोड़ जोड़ने के मार्ग के लिए 1.67 करोड़ रुपये की राशि तय की गयी है.

सारठ में भी बनेगा महत्वपूर्ण पुल

सारठ प्रखंड अंतर्गत पंचायत कचुआबांक से गोपालरायडीह के बीच जोरिया में पुल निर्माण के लिए 1.66 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गयी है.

बरसात में ग्रामीणों को मिलेगी राहत

विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए उनकी पहल पर पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिली है. पुल बनने से बरसात में आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने और निविदा निष्पादन के बाद तीनों योजनाओं का शिलान्यास उनके द्वारा किया जायेगा. क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola