Deoghar News : मंदिर से घर लौट रही बुजुर्ग महिला के गले से चेन छिनतई

Updated at : 27 Feb 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : मंदिर से घर लौट रही बुजुर्ग महिला के गले से चेन छिनतई

गुरुवार को दिनदहाड़े हरिहरबाड़ी मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाशों ने घर घुसने के क्रम में उनके गेट के सामने ही गले से चेन छिनतई कर ली.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र में महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई करने वाले बाइक सवार बदमाशों फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है. गुरुवार को दिनदहाड़े दोपहर करीब 12:26 बजे हरिहरबाड़ी मंदिर से पूजा कर वापस लौट रही 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाशों ने घर घुसने के क्रम में उनके गेट के सामने ही गले से चेन छिनतई कर ली. घटना को अंजाम देकर बाइक सवार दोनों बदमाश तेज गति में आगे हरिहर मंदिर की तरफ भाग निकले. उस दौरान पीड़ित बुजुर्ग महिला शांति देवी चिल्लाती रही. हो-हल्ला सुनकर परिजन जब तक घर से निकले, तब तक बाइक सवार दोनों बदमाश भाग चुके थे. टूटे चेन का एक हिस्सा बाइक सवार बदमाश लेकर फरार हुए, जबकि चेन का दूसरा हिस्सा शांति देवी की गर्दन में ही फंसा रह गया. पूरा घटनाक्रम उसके व पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. घटना के बाद शांति देवी ने नगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि मंदिर से पूजा कर अपने घर के दरवाजे के पास आयी ही थी कि एक बाइक आकर उसके घर से थोड़ा आगे में रुकी. उस बाइक से उतरकर एक युवक पास आया और पूछा कि आपका घर है. वह कुछ समझ पाती, तब तक वह गले से चेन खींचकर भागने लगा. इसके बाद आगे साथी की बाइक में सवार होकर तेज गति में फरार हो गया. नगर थाने की पुलिस से मामले में कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए दोनों सीसीटीवी की जांच की मांग की है, ताकि मामले में कुछ सुराग मिल सके. हाइलाइट्स -नगर थाना क्षेत्र के हरिहरबाड़ी मुहल्ले की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola