स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जयनरायण सिंह की मनायी गयी छठी पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन

देवघर जिले के रोहिणी स्थित जयनारायण चौक पर स्वतंत्रता सेनानी जयनारायण सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस दौरान वक्ताओ‍ं ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा की और उनके त्याग को याद किया.

विज्ञापन

जसीडीह . प्रखर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जयनारायण सिंह की छठी पुण्यतिथि रोहिणी के जयनारायण चौक पर मंगलवार को मनायी गयी. कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रीता चौरसिया सहित उनके परिजन व अन्य लोगों ने दिवंगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही उनके संघर्ष व बलिदान को याद किया. कार्यक्रम के दौरान रोहिणी के स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को सम्मानित भी किया गया. रीता चौरसिया ने कहा कि जयनारायण सिंह ने 1942 के आंदोलन में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. जिसे अंग्रेजी हुकूमत ने आक्रोशित होकर उन्हें जेल में डाल दिया था. वह दुमका व देवघर के जेलों में रहे थे. उन्होंने आंदोलन में शरीक होकर देश को अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई में काफी योगदान दिया था. बताया कि फरारी के समय कई दिनों तक जसीडीह के डिगरिया पहाड़ में कई रात बिताये थे. अंग्रेजों ने उन्हें काफी प्रताड़ना दी थी. जेल में उन्हें लोहे की बेड़ी लगाकर रखा जाता था. देश की आजादी के बाद भारत सरकार की और से 1972 के दौरान उन्हें ताम पत्र देकर सम्मानित किया गया था और 2011 के दौरान उन्हें राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था. इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र सत्येंग्प सिंह, बीरबल पांडे, राजा झा, सत्यजीत पांडे, दीपक पांडे, विक्की झा, रीना चौरसिया, लंबोदर मिश्रा, मुरारी पांडे, सुभाष झा, सुरेश ठाकुर, सचिन दास, शंकर राउत, गणेश साह, संतोष वर्णवाल, रामाकांत सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola