चहादीवारी में घुसी बाछी तो मचा विवाद! युवक पर कुल्हाड़ी से हमले का आरोप, तीन नामजद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में मामूली बात पर खूनी संघर्ष सामने आया है. सातर गांव में मवेशी के चहारदीवारी में घुसने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया. पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

विज्ञापन

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के सातर गांव में मवेशी के दूसरे की चहादीवारी में घुसने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में सातर गांव निवासी फागु राउत उर्फ वीरेंद्र राउत घायल हो गये थे. मामले में पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बाछी पकड़ने के दौरान हुआ विवाद

दर्ज प्राथमिकी में फागु राउत ने बताया है कि 14 सितंबर की शाम करीब चार बजे उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर गाय, बछड़ा और बाछी को बांध रखा था. इसी दौरान बाछी खुलकर दूसरे की चहादीवारी के अंदर चली गयी. उसे पकड़ने के लिए वह दौड़े. उन्होंने हाथ में रखी कुल्हाड़ी दीवार पर रख दी थी.

सिर पर कुल्हाड़ी से वार का आरोप

पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान होरो तुरी, उसके बेटे और पत्नी ने कुल्हाड़ी उठाकर उनके सिर पर प्रहार कर दिया. कुल्हाड़ी के वार से वह मौके पर ही गिर गये और बेहोश हो गये. इसके बाद उन्हें किसने अस्पताल पहुंचाया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

होश आने पर थाने में दिया आवेदन

फागु राउत के अनुसार, इलाज के दौरान अस्पताल में रहने के बाद होश आने पर उन्होंने 21 सितंबर को कुंडा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola