बहियार के कुएं में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Author Shailesh
Updated:
विज्ञापन

देवीपुर थाना क्षेत्र की अमडीहा पंचायत अंतर्गत रामरायडीह बहियार का मामला

विज्ञापन

देवीपुर. थाना क्षेत्र की अमडीहा पंचायत अंतर्गत रामरायडीह बहियार में कुएं से एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही देवीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया. घटना के बाद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटायी. हालांकि मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. बताया गया कि महिला केवल साया और ब्लाउज पहने हुई थी. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों से महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola