Deoghar news : ढाकोडीह की महिला की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, पति समेत चार बनाये गये नामजद

देवघर के तपोवन क्षेत्र के ढाकोडीह गांव में महिला की मौत मामले में उसके भाई की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला कुंडा थाने में दर्ज किया गया है.
वरीय संवाददाता, देवघर . जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन ढ़ाकोडीह गांव निवासी विवाहिता यशोदा देवी (24 वर्ष) की दहेज के लिये ससुराल वालों द्वारा हत्या किये जाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी. उक्त मामला मृतका के भाई सारठ थाना क्षेत्र के ढ़ोढ़ोडूमर गोपीबांध गांव निवासी कहैंया पौद्दार की शिकायत पर कुंडा थाने में दर्ज की गयी. उक्त मामले में मृतका के पति ढ़ाकोडीह गांव निवासी अजित पोद्दार सहित उसकी सास सविता देव्या, गुड्डू पौद्दार व सीताराम पौद्दार को नामजद और अन्य अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि उसकी बहन यशोदा की शादी दिनांक 27.04.2018 को ढ़ाकोडीह गांव निवासी अजीत पोद्दार के साथ दान दहेज देकर की गयी थी. शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में यशोदा ठीक से रही. आरोप लगाया है कि मायके से दहेज में 20 लाख रुपये मांगकर लाने का दबाव दिया जाने लगा. इसके लिये पति व सास उसे बराबर प्रताड़ित करने लगे. पूर्व में इस संबंध में उनलोगों ने देवघर महिला थाने में आवेदन भी दिया था. दिनांक 25.02.2025 को दिन के 10.00 बजे उसे सूचना मिली कि यशोदा के ससुराल वालों द्वारा उसकी हत्या कर दी गयी है. इस सूचना पर अपने भाई व मां के साथ वह ढ़ाकोडीह गांव पहुंचे तो देखे कि बहन यशोदा जमीन पर मृत पड़ी है. उसके शरीर में मारपीट व गले में दाग पाया गया. आरोप लगाया है कि उक्त सभी नामजद सहित अज्ञात आरोपितों ने मिलकर दहेज के खातिर उसकी बहन यशोदा की हत्या कर दी है. मामले में कुंडा थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद से यशोदा के पति, सास सहित अन्य ससुराल वाले फरार हैं. मामला दर्ज कर कुंडा थाने की पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. ॰सारठ थाना क्षेत्र के ढोढोडूमर गांव में है मृतका का मायका
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




