Deoghar News : जसीडीह के प्लेटफाॅर्म से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह स्टेशन परिसर के प्लेटफाॅर्म नंबर चार से रेल पुलिस ने एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. घटना की सूचना पाकर जीआरपी व आरपीएफ के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह स्टेशन परिसर के प्लेटफाॅर्म नंबर चार से रेल पुलिस ने एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. घटना की सूचना पाकर जीआरपी व आरपीएफ के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर शव होने की सूचना जीआरपी व आरपीएफ को मिली थी. सूचना मिलने के बाद जीआरपी एसआइ शैलेंद्र प्रसाद व आरपीएफ पदाधिकारी जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. इसके बाद शव को बरामद कर लिया. मृतक के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात या सामान नहीं मिले हैं. वहीं स्टेशन परिसर में मौजूद यात्री व अन्य लोग भी शव को पहचान नहीं पाये. पुलिस ने बताया कि अधेड़ को कई दिनों से स्टेशन व इसके आसपास में घुमते हुए देखा जा रहा था. संभवत: अचानक उसकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण मौत हो गयी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा किया जायेगा. मृतक ब्लू रंग का पेंट, स्वेटर और जैकेट पहना हुआ था. घटना को लेकर जीआरपी ने यूडी का मामला दर्ज कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola