ePaper

बिस्कोमान देवघर में एक साल के अंदर बनाएगा मॉल और होटल, 500 रुपये में ही मिलेगा रूम

Updated at : 27 Sep 2023 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
बिस्कोमान देवघर में एक साल के अंदर बनाएगा मॉल और होटल, 500 रुपये में ही मिलेगा रूम

देवघर में बिस्कोमान की जमीन पर मॉल व होटल बनाया जायेगा. प्रतिनिधियों को होटल और मॉल में हिस्सेदार बनाया जायेगा. सावन में प्रतिनिधियों को 500 रुपये में ही रूम मिलेगा. मॉल एक साल में तैयार हो जायेगा.

विज्ञापन

Deoghar News: बिस्कोमान के चेयरमैन व बिहार विधान परिषद में उप मुख्य सचेतक डॉ सुनील सिंह ने कहा कि दिल्ली में बिस्कोमान 20 कमरे का अतिथिशाला बना रहा है. यह देश के सभी सहकारी गेस्ट हाउस से ज्यादा आधुनिक और भव्य होगा. वहीं देवघर में बिस्कोमान की जमीन पर मॉल व होटल बनाया जायेगा. प्रतिनिधियों को होटल और मॉल में हिस्सेदार बनाया जायेगा. सावन में प्रतिनिधियों को 500 रुपये में ही रूम मिलेगा. दिल्ली का गेस्ट हाउस व देवघर का मॉल दोनों एक साल में तैयार हो जायेंगे. नालंदा के हरनौत में बिस्कोमान मार्केट बनाया जा रहा है. मार्केट भी एक साल में तैयार हो जायेगा. इसमें किसी का भी कोई योगदान नहीं है. मार्केट के पैसे से हरनौत का मार्केट तैयार हो रहा है. वे मंगलवार को बिस्कोमान की 35वीं आमसभा को संबोधित कर रहे थे.

सरकार व बैंक से एक पैसा ऋण नहीं लिया

डॉ सुनील ने कहा कि वर्ष 2003 में बिस्कोमान के पास सिर्फ 16 हजार रुपये थे. वर्ष 2022-23 में बिस्कोमान का मुनाफा साढ़े नौ करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसमें सरकार और बैंक से एक पैसा ऋण नहीं लिया गया. दस वर्षों में संस्था के कर्मियों को एक अरब 24 करोड़ रुपये वेतन मद में भुगतान किया. 44 करोड़ ग्रुप इंश्योरेंस, पीएफ में 22 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ. दस वर्षों में कर्मचारियों को किसी न किसी मद में एक अरब 90 करोड़ रुपये भुगतान किया गया. गोदाम में 25 करोड़ रुपये का फर्टिलाइजर है. 5 करोड़ रुपया बैंक खाता में है. बायोलॉज का भी संशोधन किया गया. उर्वरक में 45 करोड़ रुपये का विशुद्ध मुनाफा हुआ.

60 रुपये में बिस्कोमान बेच रहा चना दाल

बिस्कोमान की ओर से 60 रुपये किलो चना दाल बेचा जा रहा है. बिस्कोमान से संबद्ध प्रतिनिधि और समितियों को 53 रुपये किलो चना मिलेगा. ये ग्राहकों को 60 रुपये किलो चना बेचेंगे. इसके लिए ग्राहकों को मोबाइल नंबर और आधार कार्ड देना होगा. समितियां व प्रतिनिधि ग्राहकों के मोबाइल नंबर और आधार कार्ड बिस्कोमान को सौंपेंगे.

Also Read: हावड़ा-दुमका मयूराक्षी एक्सप्रेस अब देवघर तक, बासुकिनाथ से हावड़ा जाने के लिए मिली पहली ट्रेन, जानें टाइम-रूट

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola