Deoghar news : बाजार जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के बुढ़ैई थाना क्षेत्र के सोनाजोरी गांव के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय बाइक चालक सुरेश मुर्मू की मौत हो गयी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. जिले के बुढ़ैई थाना क्षेत्र के सोनाजोरी गांव के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय बाइक चालक सुरेश मुर्मू की मौत हो गयी. ट्रक चालक की लापरवाही से टक्कर होने से दुर्घटना हुई, जिसके बाद वाहन चालक फरार हो गया. चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुढ़ैई थाना के सोनाजोरी निवासी सुरेश मुर्मू अपनी मोटरसाइकिल पर बाजार जा रहा था. गांव से चार किमी दूर घुमावदार मोड़ पर अचानक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेश सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा. वाहन चालक मौके से भाग निकला, जबकि स्थानीय लोग दौड़े. घायल को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता बगड़ु मुर्मू व मां छोटकी सोरेन का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया, बेटा घर से बाजार के लिए निकला था, रास्ते में यह विपत्ति आ पहुंची. लापरवाह चालक ने टक्कर मारकर बड़ा लड़का छीन लिया. सुरेश अपने सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था. परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. सदर अस्पताल के चिकित्सक ने घटना की सूचना बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी को दी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल में सुरक्षित रख लिया है. यह हादसा सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है. बुढ़ई पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है. *अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय सुरेश मुर्मू की गई जान, फरार चालक की तलाश *बुढ़ैई थाना क्षेत्र के सोनाजोरी गांव के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola