आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को भेजनेवाली माता को किया पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को भेजनेवाली माता को किया पुरस्कृत

सारवां की दोंदिया पंचायत के खरकना आंगनबाड़ी केंद्र पर चलाया कार्यक्रम

विज्ञापन

सारवां. नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत निर्धारित मानक के शत प्रतिशत पूर्णता प्राप्त करने को लेकर दोंदिया पंचायत के खरकना आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष जागरूकता व प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को बीडीओ की देखरेख में किया गया. इस दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास और पोषणस्तर में सुधार के लिए सामुदायिक भागीदारी अनिवार्य है. इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित रूप से आने वाले बच्चों और उनकी माताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें वस्त्र तथा फ्रूट बास्केट फल की टोकरी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया. इसको लेकर माता समिति का गठन किया गया, जिसे सप्ताह में कम से कम तीन बार आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण करने, बच्चों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता की जांच करने, केंद्र के संचालन में पारदर्शिता लाने, बच्चों को पौष्टिक आहार के लिए सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर बीडीओ रजनीश कुमार ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संपूर्णता अभियान के सभी मानकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार, मुखिया परवीन बीबी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो विक्रम पांडे, अरबाज आलम, राकेश भारद्वाज, पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी प्रणय कुमार सिंह समेत सेविका मौजूद थे.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola