सारवां में घर पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग

Updated:
विज्ञापन
सारवां में घर पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग

सारवां थाना के बनवरिया गांव के बनडबार टोला की घटना

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव के बनडबरा टोला में तेज हवा के झोंके से घर के बगल अवस्थित पुराना आम का विशालकाय पेड़ घर पर गिर जाने से घर के लोग बाल-बाल बचे. इस संबंध में पीड़ित किसान विजय वर्मा ने बताया कि अचानक तेज हवा आई और और पेड़ गिर गया. उस समय सभी घर में ही थे. पेड़ घर सहित घर ढाबा और चहारदीवारी को तोड़ दिया. बताया कि पेड़ के गिरने से लगभग पचास हजार का नुकसान हो गया. वहीं, पीड़ित ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगायी.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola