बलियाचौकी शो-रूम चोरी कांड का 24 घंटे में उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी स्थित टोटो शो-रूम में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है तथा पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी स्थित टोटो शो-रूम में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है तथा पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों में कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी गांव निवासी सूरज कुमार भारती, अनुराग कुमार व चंदन कुमार शामिल हैं. आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने टोटो की तीन बैटरी सहित प्रिंटर, शटर का ताला तोड़ने में प्रयुक्त तीन रड व तीन मोबाइल बरामद किया है. जानकारी हो कि शो-रूम मालिक सारवां थाना क्षेत्र के चंदन कुमार वर्मा ने 21 बैटरी सहित पांच चार्जर व एक प्रिंटर चोरी किये जाने की प्राथमिकी अज्ञात चोरों के खिलाफ कुंडा थाने में दर्ज करायी है. इसके बाद ही पुलिस ने दबिश बनाना शुरू किया व सफलता हासिल की. छापेमारी टीम में एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह सहित नगर अंचल इंस्पेक्टर अनिल कुमार, कुंडा थाना प्रभारी विकास पासवान, कुंडा थाने के एसआइ सौरभ कुमार, अनिल कुमार, एएसआइ सुरेश कुमार रवानी, शिवजतन मुर्मू, सत्येंद्र कुमार, गृहरक्षक मुख्तार अहमद, पुरनानंद यादव व अवधेश कुमार शामिल हैं.—————————– -टोटो की तीन बैटरी सहित प्रिंटर, शटर का ताला तोड़ने में प्रयुक्त तीन रड व तीन मोबाइल बरामद

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola