अक्षय तृतीया पर बाबा का होगा महाशृंगार, चढ़ायी जायेगी दान सामग्री

Updated:
विज्ञापन

देवघर में अक्षय तृतीया को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस बार शुभ तिथि 10 मई को पड़ रही है. इस दिन बाबा नगरी में कई धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर

देवघर में अक्षय तृतीया को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस बार शुभ तिथि 10 मई को पड़ रही है. इस दिन बाबा नगरी में कई धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे. मान्यता है इस दिन धातु खास कर सोना खरीदने का खास महत्व है. मान्यता है इस दिन खरीदारी करने से धन की वृद्धि होती है. बैद्यनाथ मंदिर में बाबा का महाशृंगार किया जायेगा. इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है. मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने बताया कि, बाबा के महाशृंगार के लिए पूजा एवं दान की सामग्री देखी जा रही है. मालूम हो कि, इस पूजा को करने का अधिकार बाबा मंदिर महंत को ही होता है. शुक्रवार को शाम सात बजे से मंदिर के महंत सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा करेंगे. आचार्य के तौर पर तीर्थ पुरोहित श्रीनाथ पंडित रहेंगे. बाबा को महास्नान कराया जायेगा और गृहस्थ जीवन से संबंधित सामग्री दान की जायेगी. सारी सामग्री को बाबा मंदिर के मंझला खंड में रखा जायेगा. यह पूजा करीब दो घंटे तक चलेगी.

दर्जनों जगहों पर पिलायी जायेगी शरबत

परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सुबह से ही धार्मिक संगठनों द्वारा राहगीरों को शरबत पिलाया जायेगा. इसमें बाबा मंदिर के अलावा मुख्य रूप से शिवगंगा तट स्थित पुस्तकालय, बमबम-बाबा आश्रम, हंसकूप आरम, श्रीराम आश्रम सहित लोग निजी तौर पर भी लोगों को शरबत पिलायेंगे. मान्यता है कि, अक्षय तृतीया के दिन लोगों को पानी, शरबत आदि पिलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola