Deoghar news : रांची से आये अंकेक्षण दल ने 55 विद्यालयों का किया ऑडिट

करौं के प्रखंड संसाधन केंद्र में रांची से आयी टीम ने ऑडिट किया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के खातों में भेजी गयी वर्ष-23-25 की राशि का बिंदुवार मिलान किया गया.
करौं. प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को एक दिवसीय ऑडिट का आयोजन अंकेक्षण टीम ने किया, जिसमें सरकार ने विद्यालय प्रबंधन समिति के खातों में भेजे गये वर्ष 23/25 राशि का बिंदुवार मिलान कर ऑडिट किया. प्रखंड के 134 विद्यालय को पूर्व में ही इसकी सूचना दी गयी थी कि सभी विद्यालय प्रभारी 27 फरवरी मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र पहुंचकर अपने साथ फॉर्मेट, कैश बुक, पासबुक की छाया प्रति के साथ ऑडिट टीम के पास प्रस्तुत हो. रांची से आयी ऑडिट टीम के ऑडिटर पीके सिंह व शांतनु रवानी ने 55 विद्यालय का ऑडिट किया. प्रखंड में 134 विद्यालयों को ऑडिट करना है, जिनमें 55 विद्यालय के ही प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक ऑडिट करने के लिए पहुंचे थे. ऑडिट टीम के प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में सभी विद्यालयों को ऑडिट करना है, जो विद्यालय नहीं पहुंच पाये है. वह अविलंब उनसे संपर्क कर ऑडिट करवा लें. लॉकडाउन अवधि के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के खाता व कैश बुक का संधारण सही ढंग से शिक्षक नहीं कर पाये थे. अनेक विद्यालय के बैंक खाता बंद हो जाने के कारण कैश बुक का संधारण नहीं हो पाया था. दर्जनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने तिथि निर्धारित कर नये रूप से प्रखंड संसाधन केंद्र में ऑडिट कराये जाने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




